logo

Crime

हिस्ट्री शीटर क्रिमिनल को पुलिस ने इस 9वें मामले में किया गिरफ्तार ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 11 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक ऐसे युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिसके ऊपर पहले से राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं। अब पुलिस द्वारा इस युवक को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। आखिर कौन है यह युवक ? कहां कहां इस पर हैं मामले दर्ज ? पुलिस द्वारा किस नए मामले में इसे काबू किया गया है। हमारी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम ने इस संबंधी थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह से बात की।  SHO NIHAL SINGH WALA

उतारी बालीयां, कोका, उतारा मौत के घाट ! इलाके में दहशत !!

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव दौधर शर्की में उस समय दहशत फैल गई, जब एक घर से शक्की हालातो में एक महिला की लाश मिली। संबंधित पुलिस स्टेशन बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR GURMAIL SINGH

पहले के बाद दूसरा काबू ! लाखों का सामान बरामद ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल) सीआईए स्टाफ मैहना के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबीर की सूचना पर पहले एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से लाखों रु कीमत का आपत्तिजनक सामान बरामद किया। लेकिन उसके बाद पुलिस ने, इसी संधर्ब में एक और व्यक्ति को भी काबू किया। कौन हैं ये लोग ? कैसे पुलिस द्वारा इन्हें काबू किया गया है ? पुलिस द्वारा इन्हें क्यों काबू किया गया है ? इनसे क्या आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है ? आखिर क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH

घर से निकला, दवाई लेने ! लेकिन घर पहुंची, खुद की लाश !!

मोगा 9 फरवरी (मुनीश जिन्दल) रविवार दोपहर मोगा के गांव धूरकोट कलां के नजदीक मोटरसाइकल व एक कार की टक्कर में, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित जानकारी के मुताबिक, मृतक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दवा लेने के लिए निकला था। लेकिन किसे मालूम था, कि दवा की जगह, उसकी खुद की लाश ही घर पहुंचेगी। आइए पहले आप मौके की इस वीडियो पर, एक नजर डाल लें। इस मामले में संबन्धित थाना मैहना की पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है ? इस संबंधी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने थाना मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर से बात की। INSPECTOR GURVINDER BHULLAR, SHO, MEHNA

दो सगे भाई मिलकर करते थे ये घिनौनी करतूत ! फिर जानो अंजाम !!

मोगा 9 फरवरी (मुनीश जिन्दल) SI GURSEWAK SINGH थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि बीते दिन, जब उनके पुलिस स्टेशन के हवलदार वरिंदर सिंह, पुलिस पार्टी सहित जब इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि जतिन्दर सिंह व राजन सिंह, जो कि सगे भाई हैं व जिले के ही गांव खोसा पांडो के वासी हैं। ये दोनों मोटरसाइकिल चोरी करने के आदि हैं। व आज भी यह लोग एक चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव खोसा पांडो से वाया रत्तियां, गांव घलकलां की ओर आ रहे हैं। अगर समय रहते वहां रेड की जाए , तो इन्हें काबू किया जा सकता है। थाना प्रभारी ने कहा कि, क्योंकि सूचना भरोसेमंद सूत्र की ओर से दी गई थी। इसलिए पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जितेंद्र सिंह व राजन सिंह दोनों सगे भाइयों को समय रहते गिरफ्तार कर, उनके पास से एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि अब दोनों भाइयों को माननीय अदालत में पेश कर, इनका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि इन लोगों ने और कितने मोटरसाइकिल चोरी किए हैं व आगे किसे बेचें हैं। इस बात का पता लगाया जा सके।

जमीनी विवाद के चलते, चली गोलियां ! आरोप, प्रति आरोप जारी ! ये हुई पुलिस कार्यवाही !!

मोगा 7 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जमीनी विवाद के चलते, गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मामला थाना मैहना का है। जिसके चलते, सबसे पहले आप जरा दोनों पक्षों की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। इस मामले के दोनों ही पक्षों द्वारा आरोप, प्रति आरोप का दौर जारी है। अब आप सुनें, कि इस मामले के एक पक्ष क्या कहना है। AMIT SEHGAL आइए अब आप, जरा दूसरे पक्ष, निर्मल सिंह व अवतार सिंह, जिनके ऊपर कि अमित सहगल द्वारा आरोप लगाए गए हैन, को भी सुनलें। कि उनके क्या आरोप हैं। NIRMAL SINGH AVTAR SINGH फिलहाल, इस संबन्धी, थाना मैहना की पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। इसके लिए आपको ले चलते हैं, थाना मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर के पास। INSPECTOR GURVINDER BHULLAR, SHO MEHNA

उम्र 24/ 25 की, लेकिन काम, तौबा तौबा ! फिर अंजाम भी देखलो !!

मोगा 6 फरवरी (मुनीश जिन्दल) ये जिन दो नौजवानों को आपने ऊपर तस्वीर में पुलिस की गिरफ्त में देखा है। इनकी उम्र तो 24/ 25 वर्ष है। लेकिन अगर आप इनके कारनामे सुनेंगे, तो आप भी कहेंगे तौबा तौबा ! इन दोनों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन फिलहाल ये लोग एंटी नारकोटिक्स सैल मोगा की पुलिस टीम के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक, जब बीती अर्ध रात्रि 12:00 बजे एंटी नारकोटिकसैल के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह व उनकी टीम ने धर्मकोट से गांव ढोलेवाला की ओर जाती सड़क पर गांव नूरपुर हकीमां के पास पैदल जा रहे इन दोनों नौजवानों को रोकने की कोशिश की, तो इन्होंने भगाने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने इन्हें काबू कर लिया। इस संबंधी डीएसपी लवदीप सिंह गिल ने मीडिया से विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एंटी नारकोटिक सैल के इंचार्ज, इंस्पैक्टर प्रताप सिंह व सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह भी मौजूद थे। PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D

कनाडा से जुड़े, कपड़ा व्यापारी की दुकान पर हुई फायरिंग के तार ! DSP सिटी ने किया खुलासा !!

मोगा 5 फरवरी (मुनीश जिन्दल) 3 फरवरी की शाम को जिला मोगा के गांव चिड़िक के एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने अनेकों एहम खुलासे किए हैं। जिस वक्त उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा की, उस वक्त उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के प्रभारी दिलजीत सिंह बराड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY

लाइव ! आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग !!

मोगा 5 फरवरी (रिक्की आनंद/ मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा, दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज पर एक नजर डाल लें। यह दुखद नजारा है, जिला मोगा के गांव तख्तूपुरा का। और यह घर, जो आपने अपनी स्क्रीन पर देखा है, जिसके बाहर हमलावरों द्वारा एक के बाद एक, कुल 9 फायर किए गए हैं। यह घर है, गांव के आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरदीप सिंह का। सरपंच हरदीप सिंह का इस हमले संबंधी क्या कहना है, पहले आप जरा वो भी सुनलें।  घटना आपके सामने है। सरपंच का बयान भी आपके सामने है। पुलिस द्वारा इस संबंधी क्या कार्रवाई की गई है ? इसके लिए आपको ले चलते हैं डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के पास :  PPS ANWAR ALI, DSP NIHAL SINGH WALA

दाढ़ी-मूंछ फूटते ही, कर दिया बड़ा काण्ड ! आपत्तिजनक सामान बरामद ! पहुंचे सलाखों के पीछे !!

मोगा 4 फरवरी (रिक्की आनन्द/ मुनीश जिन्दल) वो कहते हैं ना, “पहले चोरी, पहला फंदा”। जी हां, शायद, कुछ ऐसा ही हुआ है जिला मोगा के गांव लंगेयाना के इन दो नौजवानों के साथ। जिनकी उम्र तो 18 से 19 वर्ष के बीच है। लेकिन मंसूबे बड़े हैं। जनाब रातो रात अमीर बनना चाहते थे। जिसके चलते इन्होंने अपना लिया एक ऐसा धंधा, जिससे शायद ये तो कम समय में बहुत रूपए कमा लेते। लेकिन इसके साथ ही, समाज के अनेक लोगों को ये लोग, मौत के मूहं में धकेल देते। लेकिन पहली चोरी, पहला फन्दा। जब गत दिवस थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरबिन्दर सिंह, पुलिस पार्टी सहित लंगियाना पुराना की दाना मंडी में गश्त कर रहे थे, तो शक्की पुरुषों की तलाशी के दौरान, पुलिस ने जब इन दोनों नौजवानों की तलाशी ली, तो इनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। जिसके चलते फिलहाल ये दोनों युवक, अब सलाखों के पीछे हैं।  आखिर क्या है सारा मामला ? पुलिस द्वारा पकड़े गए, ये युवक कौन हैं ? पुलिस ने इनसे क्या बरामद किया है ? इनके ऊपर कौनसी कौनसी धारा लगाई गई है ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब सब डिवीजन बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी जसबरिन्दर सिंह भी मौजूद थे। PPS DALBIR SINGH SIDHU, DSP, BAGHAPURANA SD
error: Content is protected !!