logo

Religious

राजेन्द्रा एस्टेट में ‘एक शाम खाटू वाले प्रभु के नाम’ भजन संध्या आयोजित !!

मोगा, 17 फरवरी (मुनीश जिन्दल) स्थानीय राजेन्द्रा एस्टेट में ‘एक शाम खाटू वाले प्रभु के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुजारी योगेश शास्त्री के नेतृत्व में समाज सेवी गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा ने अपने परिवार सहित श्याम बाबा की पावन ज्योति में आहुतियां डाली गई। इस दौरान श्याम सेवा सोसायटी की भजन गायिका संध्या गर्ग, निहारिका, गायक आरव अरोड़ा, वंश शर्मा, भगवान दास, पारुष कुमार, अमरजीत, राजीव उप्पल, आरती उप्पल, रोशन कुमार, वंश कुमार ने श्याम स्तुति व गणपति आराधना से श्याम संकीर्तन का आगाज किया। इस दौरान भजन गायकों ने ‘कीर्तन की है रात, बाबा आज ठाने आनो है..’, ‘रंग बरसे श्याम दरबार पर रंग बरसे’ आदि भजनों का गायन करके आस्था की ब्यार बिखेरी। भजन संध्या के दौरान गगन अरोड़ा व अमन अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर, उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर श्याम बाबा की आरती के बाद श्रद्धालुओं को लंगर  का प्रसाद अटूट वितरित किया गया।  इस मौके पर चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली, सीनियर उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला व संजीव गर्ग टीटू ने बताया कि श्याम सेवा सोसायटी द्वारा 4 मार्च से लेकर 12 मार्च तक श्याम बाबा जी का 13 वां फाल्गुन महोत्सव जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में सांय साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक होगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। इस महोत्सव में विभिन्न भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली, सीनियर उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला, चन्द्रमोहन सहगल, संजीव सिंगला, संजीव कुमार टीटू, सुदामा पुरी, राजेश सिंगला, जगदीश बत्तरा, भूपेश शर्मा, डा.रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, पारुश गर्ग, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, राम चन्द्र शर्मा, नरेश बांसल, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा के अलावा भारी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे।

मानवता की सेवा से बड़ी, कोई सेवा नहीं : विधायक डा. अमनदीप !!

मोगा 16 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की और से रविवार को श्याम बाबा की हवेली के बाहर कढ़ी चावल का भंडारा लगाया गया। भंडारे की शुरुआत विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, देवकरण मितल, प्रवीण गोयल, प्रो. सुरेश बांसल द्वारा सर्व कल्याण की प्रार्थना करके की गई। राहगीरो को भंडारे का प्रसाद वितरीत करते हुए विधायक डा. अमनदीप व समाजसेवी देवकरण मित्तल ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर मंडल के युवा सदस्यों द्वारा सामाजिक कार्य करके शहर में एक अलग पहचान बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यो से, जहां जरूरतमंदों को भोजन मिलता है। ऐसे कार्य करने वालों पर परमात्मा की असीम कृपा बरसती है। मंडल के सेवादार दिनेश गर्ग, एडवोकेट जय गोयल, दीपक गर्ग, अश्विनी गुप्ता ने कहा कि मंडल द्वारा पिछले सात वर्षों से जहां श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, खाटू श्याम, श्री सालासर धाम आदि तीर्थ धामो के दर्शन करवाए जा रहे हैं, वहीं समय समय पर धार्मिक समागम करवाकर युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रो. सुरेश बांसल, प्रवीण गोयल, दिनेश गर्ग, नितिन जैन, अश्विनी गुप्ता, अनुराग बांसल, नितिन गर्ग, राजन गोयल, मनोज जायसवाल, हरिओम मित्तल, एडवोकेट रजनीश, दीप अरोड़ा, जतिंदर पुरी, डा. हनी, राकेश मिढा, गीतांश कौड़ा सहित मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

गोपाल गौशाला में, स्वामी शंकरापुरी की 90वीं बरसी का निमंत्रण कार्ड हुआ रिलीज !!

मोगा, 16 फरवरी (मुनीश जिन्दल) स्वामी शंकरा पुरी जी की 90वीं बरसी का कार्ड रविवार को स्थानीय गोपाल गौशाला में स्वामी कमल पुरी द्वारा जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को सांय साढ़े तीन बजे झंडा पूजन होगा तथा 4 बजे ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की जाएगी। जिसके पश्चात सांय चार से साढ़े सात बजे तक संकीर्तन एवं  प्रवचन होगा। 21 फरवरी को पुनः संकीर्तन होगा। 22 फरवरी को, सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक, महापुरुषों के प्रवचन व समारोह उपरांत भंडारे का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। इस समागम में स्वामी आनंद चेतना सरस्वती हरिद्वार, वेद भारती, स्वामी अक्षरानंद जम्मू, स्वामी शिव चंदन अंबाला, स्वामी राम कृष्ण जी महाराज, स्वामी विद्या नंद हरिद्वार के अलावा राधिका जी गुरु मां तथा नीलम देवी  विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। स्वामी कमल पुरी ने शहर निवासियों को समागम में उपस्थित होने की अपील की। इस मौके पर स्वामी कमल पुरी, गौशाला के अध्यक्ष रविंदर गोयल, एस.के.बांसल, प्रिंसिपल सुरेश कुमार, ओम  प्रकाश, रोहित सिंगला, कुलदीप वधवा, मनीष सिंगला, दीपक मित्तल, स्वामी किशन पुरी आदि मौजूद थे।

जालंधर कालोनी के श्याम मंदिर में, 13वां फाल्गुन महोत्सव 4 से 12 मार्च तक : कमल शर्मा !!

मोगा, 15 फरवरी (मुनीश जिन्दल) श्याम सेवा सोसायटी की ओर से जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में 13वां फाल्गुन महोत्सव, 4 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी संस्था के संस्थापक कमल शर्मा ने मीडिया से साझा की। जिसके चलते संस्था के औहदेदारों द्वारा, शनिवार को विधानसभा हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को एक निमंत्रण कार्ड भी भेंट किया गया। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा के इलावा कैशियर राम प्रकाश मंगला, भूपेश शर्मा, कपिल कपूर, भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत आदि सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक अमनदीप ने मंदिर में शुरू होने वाले फाल्गुन महोत्सव में अपना सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा जल्द ही मंदिर को जाने वाली गली को बनवाने का भरोसा दिसा। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा ने बताया कि 13 वां फाल्गुन महोत्सव 4 से 12 मार्च तक जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में सांय साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक होगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र होगा। इस महोत्सव में विभिन्न भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੇ ਮਨਾਇਆ, ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਭਗਤ ਗੁਰੂ ਰਵੀਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ !!

ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦੇ ਪਤਵੰਤੇ। (ਫੋਟੋ: ਡੈਸਕ) ਬੀਬੀ ਗੁਰਮੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਬੀਬੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦੇ ਪਤਵੰਤੇ। (ਫੋਟੋ: ਡੈਸਕ) ਮੋਗਾ 12 ਫਰਵਰੀ (ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ/ ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਭਗਤ ਗੁਰੂ ਰਵੀਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ, ਫੱਲਗੁਣ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਤੇ ਪੂਰਨਮਾਸੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਉਪਰੰਤ ਕੀਰਤਨ ਤੇ ਭਾਈ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁਰਮੱਤ ਅਨੁਸਾਰ ਕੱਥਾ ਕੀਤੀ। ਭਾਈ ਚੰਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। ਹਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਡਰੋਲੀ  ਪ੍ਰਧਾਨ, ਸਰਪਰਸਤ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਸੱਗੂ, ਚੰਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਝੰਡੇਆਣਾ, ਰਾਜਾ ਸਿੰਘ ਭਾਰਤਵਾਲੇ ਤੇ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਡੀ.ਪੀ.ਆਰ.ਓ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਭਵਨ ਦੇ ਹਜੂਰੀ ਰਾਗੀ ਤੇ ਕਥਾ ਵਾਚਕ ਭਾਈ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਉਣ ਲਈ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ, ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਤੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਝੰਡੇਆਣਾ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦਿੱਤੇ। ਇਸਤਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋੰ ਸਾਰਾ ਮਾਘ ਮਹੀਨਾ, ਕੀਰਤਨ ਕਰਨ ਲਈ ਜੱਥੇ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਬੀਬੀ ਗੁਰਮੀਤ ਕੌਰ ਮੱਲਕੇ ਅਤੇ ਬੀਬੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਖੋਸਾ ਨੂੰ ਵੀ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਦਾ ਲੰਗਰ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।

मां बगलामुखी यज्ञशाला में, हवन यज्ञ में आहुतियां डाल, भगतों ने लिया मां का आशीर्वाद !!

मोगा 7 फरवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तर्ज पर, इस वीरवार भी विशेष हवन यज्ञ किया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में किए गए इस हवन यज्ञ मौके पर नवीन शर्मा ने अपने परिवार उपस्थित होकर मां के चरणों में अपनी हाजरी लगवाई। उन्होंने मां बगलामुखी का पूजन व हवन यज्ञ कर आशीर्वाद लिया। आचार्य नंदलाल शर्मा ने बताया कि हर वीरवार मां बगलामुखी यज्ञशाला में निशुल्क हवन यज्ञ किया जाता है। यह यज्ञ प्रातः 12:00 बजे शुरू होकर, रात्रि 8:00 बजे लगातार जारी रहता है। कोई भी श्रद्धालु आकर, इस पवित्र यज्ञ में आहुति डालकर, मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। मां बगलामुखी यज्ञशाला कमेटी की ओर से लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की जाती है। आचार्य शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी इस कलयुग की एक महान शक्तिशाली देवी है। मां बगलामुखी को पीले वस्त्र, पीला प्रसाद समर्पित किया जाता है। श्रद्धालु अपने घर से नारियल का प्रसाद लेकर आते हैं और मां बगलामुखी को प्रसाद रूप में चढ़ाते हैं। इस मौके पर मनोज जैसवाल, महेश बंसल, श्याम मंगा, अमन मदान, राजेश जिंदल, मुल्क राज, अनिल कुमार, दीपक पुरी, गुरुदेव भाम,संजय गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ में, मां के भक्तों ने हाजरी लगवा लिया आशीर्वाद !!

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में चल रहे श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार, बसंत पंचमी को डाली गई। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित यूथ अग्रवाल सभा के प्रधान रिशु अग्रवाल, पार्षद भरत गुप्ता  ने मिलकर यज्ञ की पूर्णाहुति डाल मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आचार्य नन्दलाल शर्मा ने कहा कि इस पवित्र महायज्ञ में दूर दराज से पहुंचकर, श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली हैं। 24 घंटे चले इस अखंड महायज्ञ का पूर्ण फल श्रद्धालुओं को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि मां बगलामुखी इस कलयुग की एक महान शक्ति है। जो हर प्रकार के दुख, दरिद्र, कष्टों का नाश करती है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार यहां, मां बगलामुखी यज्ञशाला में प्रत्येक वीरवार भी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पवन कुमार, यश मित्तल, अनिल कुमार, महेश बंसल, अमन मदान, श्याम मंगा सहित अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ, अपने निर्धारित समय पर शुरू। कल होगी पूर्णा आहुति !!

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ में आहुतियां डालते नवीन सिंगला व राइस ब्रांड एसोसिएशन की टीम। (छाया: डैस्क) मोगा 1 फरवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय प्रातः 9 बजे प्रारंभ हो गया। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित राइस ब्रांड एसोसिएशन 128 के प्रधान नवीन सिंगला ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मां बगलामुखी के अखंड महायज्ञ को प्रारंभ किया। इस मौके पर आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि ये अखंड महायज्ञ, 24 घंटे चलेगा। इस पवित्र महायज्ञ की पूर्णा आहुति, बसंत पंचमी वाले दिन, रविवार को सुबह 9:00 बजे डाली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र हवन यज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर, आहुतियां डालकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर राजीव बंसल, सुशील मिढ़ा, सौरभ गोयल, यश मित्तल, महेश बंसल, अनिल कुमार, श्याम मांगा, मुल्क राज, इंद्रजीत रही, विजय बॉम्बे, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

मां बगलामुखी का 24 घंटे का अखण्ड महायज्ञ 1 फरवरी, प्रातः 9 बजे से : आचार्य शर्मा !!

मोगा 31 जनवरी (मुनीश जिन्दल) ACHARYA NAND LAL SHARMA कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला मोगा में 24 घंटे का श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ शनिवार, 1 फरवरी को प्रातः 9 बजे प्रारम्भ हो रहा है। 24 घंटे चलने के बाद इस पवित्र हवन यज्ञ में पूर्णा आहुति, रविवार सुबह, बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह 9:00 बजे डाली जाएगी। ये जानकारी मां बगलामुखी यज्ञशाला मंदिर के संस्थापक आचार्य नन्द लाल शर्मा ने दी। आचार्य शर्मा ने कहा कि इस पवित्र महायज्ञ में आहुति डालने से श्रद्धालु के सभी मनोरथ, इच्छाएं पूरी होंगी। मां बगलामुखी, इस कलयुग की एक महान शक्ति है व मोगा में पहली बार इस प्रकार का 24 घंटे का मां बगलामुखी अखंड महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने मां बगलामुखी के सभी श्रद्धालुओं को अपने परिवार इस पवित्र यज्ञशाला में आने का खुला निमंत्रण दिया है।

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का कार्ड किया रिलीज !!

मोगा 24 जनवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित, मां बगलामुखी यज्ञशाला में होने जा रहे श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का कार्ड समाजसेवी नवीन सिंगला ने रिलीज किया। कार्ड रिलीज करने के उपरान्त उन्होंने आचार्य नन्दलाल शर्मा की अध्यक्षता में मां बगलामुखी की पूजा की व हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नवीन सिंगला इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि मोगा नगरी में पहली बार श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।  आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि इस पवित्र महायज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर, निशुल्क आहुतियां डाल सकता है। यज्ञ के दौरान लंगर भंडारे की भी व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है। मां बगलामुखी, इस कलयुग में एक महान शक्ति है। मां बगलामुखी के यज्ञ के द्वारा, आप अपनी बाधाओं, संकटों और कष्टों का नाश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हर वीरवार, शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक हवन यज्ञ निशुल्क किया जाता है। यह अखंड महायज्ञ मोगा नगर निवासियों के सहयोग से हो रहा है। मां बगलामुखी, इस पवित्र यज्ञशाला में पिंडी रूप में विराजमान हैं। मां बगलामुखी 10 महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या है। मां भगवती का पीला भवन व पीला दरबार निर्मित है। मां बगलामुखी का हवन यज्ञ कुंड का गोमूत्र व गोबर से लेपन किया गया है। चारों वेदों के चारों स्तंभ, मां बगलामुखी यज्ञशाला में विद्यमान हैं। पूर्ण शास्त्रीय पद्धति के अनुसार यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। इस मौके पर मनोज जायसवाल, श्याम मांगा, नरेश बोहत, महेश बांसल, दीपक पुरी, इंद्रजीत राही, विजय बॉम्बे, अनिल कुमार, रूपचंद, सोनू धवन, मुल्ख राज, राजेश जिंदल, शिव टंडन, हरजिंदर ग्रेवाल, अमन मदान आदि उपस्थित थे।
error: Content is protected !!