logo

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘फ्री प्लास्टिक बैग डे’ पर दिया महत्वपूर्ण संदेश

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘फ्री प्लास्टिक बैग डे’ पर दिया महत्वपूर्ण संदेश

मोगा, 3 जुलाई (मुनीश जिन्दल) 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के दूसरे दिन ‘फ्री प्लास्टिक बैग डे’ बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करना था। 

स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय में अखबार से पेपर बैग बनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने पुराने समाचार पत्रों का रचनात्मक उपयोग करते हुए सुंदर एवं उपयोगी पेपर बैग तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने सीखा कि किस प्रकार बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों और संदेशों के माध्यम से सभी को “प्लास्टिक बैग का प्रयोग बंद करें, पर्यावरण बचाएँ”, “कागज़ के थैले अपनाएं, प्रकृति को बचाना” तथा “स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें” का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली सिद्ध हुई। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया तथा उन्हें पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!