logo

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेशन का आयोजन : स्मृति भल्ला

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेशन का आयोजन : स्मृति भल्ला

मोगा, 21 सितंबर (मुनीश जिन्दल)

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मोगा के प्रांगण में कक्षा 8वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग और प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में ‘फाइलफॉट इंस्टीट्यूट’ के संस्थापक एवं निदेशक चरण कमल सिंह उपस्थित रहे। वर्ष 1994 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा यह संस्थान भाषा प्रशिक्षण के साथ साथ NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। 

सत्र के दौरान चरण कमल सिंह ने छात्रों को भविष्य में सही करियर चुनने, सही स्ट्रीम का चयन करने और लक्ष्य तय करने का तरीका सिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों को मुख्य रूप से स्किल एजुकेशन एवं हुनर विकास (किताबी ज्ञान के साथ साथ नए हुनर सीखने पर ज़ोर), समय प्रबंधन (पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच सही तालमेल), परीक्षा के दबाव से निपटना (बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बिना तनाव के तैयारी करना), उत्तर लेखन शैली (परीक्षा में बेहतर अंक पाने के आसान तरीके), व्यक्तित्व विकास (आत्मविश्वास बढ़ाना और बातचीत की शैली में सुधार) आदि विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान चरण कमल सिंह ने स्कूल की तारीफ करते हुए कहा कि DWPS मोगा पढ़ाई के साथ साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों और स्किल डेवलपमेंट पर बहुत अच्छा ध्यान देता है। हाल ही में एजुकेशन टुडे द्वारा ‘नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स 2026’ में पंजाब स्तर पर ‘बेस्ट सह पाठ्यक्रम शिक्षा’ का अवार्ड जीतकर स्कूल ने अपनी पहचान बनाई है।

स्कूल की प्रधानाचार्या स्मृति भल्ला भी इस सत्र में मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके बेहतरीन नेतृत्व में स्कूल बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए नए नए अवसर दे रहा है। 

सत्र का समापन विद्यार्थियों के सवालों और फाइलफॉट इंस्टीट्यूट’ के संस्थापक एवं निदेशक चरण कमल सिंह उपस्थित द्वारा दिए गए जवाबों के साथ हुआ। छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल द्वारा आयोजित इस ज्ञानवर्धक और प्रेरक सत्र की बहुत तारीफ की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!