logo

Crime

150 पुलिस कर्मचारियों ने अधिकारीयों सहित मोगा, बधनी व निहाल सिंह वाला में की सर्च : SPD बाल कृष्ण !!

मोगा 17 मई, (मुनीश जिन्दल) शनिवार सुबह से ही जिला पुलिस सतर्क थी व गुपचुप तरीके से पुलिस के 200 के करीब अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिले के शहर के इलाकों सहित बधनी कलां व निहाल सिंह वाला में सर्च ऑपरेशन किया। जिसकी विस्तृत जानकारी SPD बाल कृष्ण  सिंगला ने मीडिया कर्मियों से साझा की। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूसों व ब्रीजा गाड़ी सहित जगराओं का युवक गिरफ्तार ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 17 मई, (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह व उनकी टीम को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब एक नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबरी ब्रीजा गाड़ी को रोक कर उसमें से एक 32 बोर देसी पिस्टल, व अनेकों जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से साझा की। DSP RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

एकाएक भारी पुलिस फ़ोर्स की दबिश से सहमे बस स्टैंड यात्री ! SPH मन्ड ने बताया कारण !!

मोगा 15 मई, (मुनीश जिन्दल) रविवार शाम बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों व आसपास के इलाके के लोगों के लिए स्थिति एकाएक उस समय असमंजस की हो गई, जब एसपी हेड क्वार्टर संदीप सिंह मंड की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स ने बस स्टैंड के बाहर व अंदर दबिश दी। इस मौके पर उनके साथ अनेक पुलिस थानों के प्रभारी, अन्य इंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी, ट्रैफिक इंचार्ज व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। मामला क्या है ? उससे तो हम आपको अवगत करवा ही रहे हैं। उससे पहले आप जरा, इस वीडियो पर, एक नजर डाल लें। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा यह दबिश सिर्फ मोगा बस स्टैंड पर ही नहीं दी गई थी, बल्कि जिले के अन्य विधानसभा हलकों में भी दी गई थी। क्या कारण था, इस भविष्य का ? इस संबंधी एसपीएच संदीप सिंह मन्ड ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। SPH SUNDEEP SINGH MAND Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अमृतसर से मोगा आकर, सामान बेचना पड़ा महंगा ! पहुंचे सलाखों के पीछे : SPD बालकृष्ण !!

मोगा 14 मई, (मुनीश जिन्दल) अमृतसर व तरनतारन जिलों के तीन युवकों को मोगा आकर, आपत्तिजनक सामान बेचना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब मोगा पुलिस की जमुस्तैदी के चलते, तीनों शातिर अपराधी, सलाखों के पीछे पहुंच गए। क्या है पूरा मामला ? कौन हैं ये 3 युवक ? मोगा पुलिस ने इन्हें कहां से गिरफ्तार किया है ? क्या आपत्तिजनक सामान इनसे बरामद हुआ है ? कितना आपत्तिजनक सामान इनसे बरामद हुआ है ? कैसे ये युवक, मोगा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं  ? इस आपत्तिजनक सामान के इलावा, पुलिस ने इनसे और क्या बरामद किया है ? क्या पुलिस द्वारा काबू किए गए लोगों का, पहले भी है कोई आपराधिक रिकॉर्ड ? कौन थे मोगा में इनके खरीददार ? आपके और हमारे, इन सभी सवालों के जवाब के लिए, आपको ले चलते हैं SPD बाल कृष्ण सिंगला के पास। और जब SPD बाल कृष्ण सिंगला ने मीडिया से जानकारी साझा की, उस वक्त उनके साथ DSP डी सुखअमृत सिंह रंधावा, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ व थाना फतेहगढ़ पंजतूर की प्रभारी सुनीता रानी भी मौजूद थी। SPD BALKRISHAN SINGLA BITE Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

हिफाजत के लिए ली राइफल से व्यक्ति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 13 मई, (मुनीश जिन्दल) अनेकों बार अपनी हिफाजत के लिए लिया गया हथियार ही खुद के लिए जानलेवा साबित हुआ है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, मोगा के मजेस्टिक रोड पर स्थित शांति नगर से, जहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी हिफाजत के लिए ली गई राइफल से अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। 50 वर्षीय मृतका अपने पीछे पति के इलावा तीन बच्चे छोड़ गई है। जिनमें से दो बच्चे विदेश में हैं। जबकि एक लड़की पंजाब में ही विवाहित है। फिलहाल घर में मातम का माहौल है व रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। मृतका की एक रिश्तेदार ने मीडिया को इस संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इधर मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह भी मीडिया के रूबरू हुए। DSP CITY RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ज्वाइनिंग के पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखे ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत ! शहर वासियों को उम्मीद !!

मोगा 12 मई (मुनीश जिन्दल) शहर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए, एसएसपी अजय गांधी ने इंस्पैक्टर हरजीत सिंह को दोबारा ट्रैफिक इंचार्ज लगाया है और अपना ओहदा संभालने के पहले ही दिन इंस्पैक्टर हरजीत सिंह, अपनी टीम को साथ लेकर एक्शन मोड में दिखाई दिए। जिसके चलते उन्होंने कबाड़ी बाजार, मैजिस्टिक रोड, अमृतसर रोड, मेन बाजार आदि इलाकों में अतिक्रमण हटवाया, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो सके। जिसके चलते अब शहरवासीयों को उम्मीद जगी है कि शायद अब शहर में ट्रेफिक की समस्या दूर हो जाएगी। आइए, पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज, इंस्पैक्टर हरजीत सिंह ने मीडिया के रूबरू जहां आगामी भविष्य में उनके द्वारा किए जाने वाले कामों पर प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। INSPECTOR HARJIT SINGH बेशक आज इंस्पैक्टर हरजीत के कामों से शहरवासीयों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि, भविष्य में ये कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी या बढ़ती गर्मी के साथ ये कार्यवाही दम तोड़ देगी।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नशा ना मिलने पर व्यक्ति ने तेल छिड़ककर, खुद को लगाई आग ! पुलिस जांच में जुटी !!

मोगा 12 मई (मुनीश जिन्दल) सोमवार को एक व्यक्ति ने नशा ना मिलने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। घटना मोगा शहर के वार्ड नंबर 8 की है। जैसे ही इसकी जानकारी समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों को मिली, तो उन्होंने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक़, हस्पताल से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। आइए, आप पहले जरा, मौके की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : इस घटना के बाद जहां पम्मा की पत्नी ज्योति और समाज सेवा सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य व नगर निगम के मेयर बलजीत चानी ने मीडिया के रूबरू घटना संबंधी जानकारी दी, वहीं DSP सिटी रविंदर सिंह भी मीडिया के रूबरू हुए।  MAYOR BALJIT CHAANI DSP CITY RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लाखों की हैरोइन, नाजायज शराब, नशीली गोलियां व मोटरसाइकिल सहित 9 गिरफ्तार !!

मोगा 10 मई (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जिले के विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल 9 लोगों को काबू कर उनके पास से 90 ग्राम हैरोइन, नशीली गोलियां, शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद किया।  थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके थाने के अन्तर्गत्त आती पुलिस चौकी लोपो के प्रभारी जसवंत सरां के निर्देशन में काम करते हुए, उनकी चौकी के सहायक थानेदार संतोख सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर मनप्रीत सिंह उर्फ़ बिल्ला वासी कोकरी फूला सिंह को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जबकि एक अन्य मामले में उनके थाने के ही सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रगट सिंह उर्फ़ भागू वासी बधनी कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है।  बाघापुराना की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसबरिन्दर सिंह ने बताया कि उनके थाने के थानेदार कमलजीत सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर परमजीत सिंह व कुलविंदर सिंह, दोनों वासी घोलिया कलां को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है जबकि एक अन्य मामले ने उनके थाने के सहायक थानेदार गुर नायब सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर जसपाल सिंह उर्फ नत्थू, वासी गांव बुद्ध सिंह वाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 बोतल शराब ठेका बरामद की है। सिटी साउथ व चिड़िक की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सरदार सिंह ने गश्त के दौरान, शक्क की बिनाह पर तलाशी लेते हुए दीपक कुमार और शिबू वासी बस्ती साधां वाली, मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 ग्राम  हैरोइन बरामद की है। जबकि उनके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती पुलिस चौकी  चिड़िक के सहायक थानेदार सिरताज सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर जसपाल सिंह उर्फ गुग्गा, वासी धर्म सिंह नगर मोगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। निहाल सिंह वाला की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी SI पूरन सिंह ने बताया कि उनके थाने के थानेदार केवल सिंह ने गश्त के दौरान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस वासी निहाल सिंह वाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 नशीली गोलियां जबकि एक अन्य मामले में, उनके थाने के सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर लाभ सिंह उर्फ लाभा वासी निहाल सिंह वाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 बोतल नाजायज शराब बरामद की है।  जिक्रयोग्य है कि उपरोक्त सभी मामलों में पुलिस द्वारा काबू किए गए दोषियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

CIA स्टाफ को सफलता ! लाखों की हैरोइन, एक एक्टिवा व मोटरसाईकल सहित 5 काबू !!

मोगा 07 मई (मुनीश जिन्दल) जिले के सीआईए स्टाफ मैहना के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह की अगुवाई में काम करते हुए सीआईए स्टाफ टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में कुल 365 ग्राम हैरोइन, एक एक्टिवा स्कूटी, एक मोटर साईकल सहित कुल 5 नशा तस्करों को काबू किया है। डीएसपी डी सुखअमृत सिंह रंधावा ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। DSP D SUKHAMRIT SINGH RANDHAWA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा का ए.एस.आई 10,000 रु की रिश्वत लेता विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू ! जानो पूरा मामला !!

चंडीगढ़/ मोगा 6 मई, (मुनीश जिन्दल) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की जीरो सहनशीलता नीति के तहत राज्य में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोगा जिले के थाना समालसर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरबिंदर सिंह (नंबर 115/ मोगा) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।  विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान उपरोक्त आरोपी को फरीदकोट जिले के कोटकपुरा कस्बे के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस थाने में उसने अपने अगवा होने संबंधी एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है और उपरोक्त एएसआई इस केस का जांच अधिकारी है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!