logo

Crime

गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद ! SSP व SPD ने मालिकों को सौंपे !!

मोगा 5 मई (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने विभिन्न समय पर गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए।  SSP अजय गांधी, मोबाइल मालिकों को उनके फोन लौटाते हुए। SPD बाल कृष्ण सिंगला, मोबाइल मालिकों के साथ। जिला पुलिस ने सोमवार को ये फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इस मौके पर एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी व एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने खुद ये गम हुए मोबाईल फोन, उनके मालिकों को लौटाए। इस मौके पर SPD बाल कृष्ण सिंगला मीडिया के रूबरू हुए। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में चल रहे, नाजायज नशा छुड़ाओ केंद्र का भंडाफोड़, 12 नौजवान रिहा : डीएसपी !!

मोगा 3 मई (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा में एक नाजायज नशा छुड़ाओ केंद्र चल रहा था। जैसे ही थाना बाघापुराना की पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली, तो पुलिस ने समय रहते, वहां रेड कर वहां से 12 युवकों को आजाद करवाकर उन्हें, उनके परिजनों को सौंप दिया। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आया था कनक की कटाई करने ! साथियों ने किया कत्ल ! सामने आई अहम वजह : DSP !!

मोगा 3 मई (मुनीश जिन्दल) बिहार राज्य का विजय राम आया तो था जिला मोगा में कनक की कटाई के सीजन में रोजी रोटी की तलाश में। लेकिन एक अहम कारण के चलते विजय राम को उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतर दिया। जैसे ही इस कत्ल की सूचना संबंधित थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह को मिली, तो उन्होंने बिना समय गंवाए, इस क़त्ल के दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर, इस क़त्ल की गुत्थी को सुलझा लिया। इस संबंधी डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी SI पूरन सिंह व संदीप सिंह भी मौजूद थे।  DSP ANWAR ALI Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नाजायज हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, काबू 2 युवकों पर पहले से हैं 10 मामले दर्ज ! SPH ने किए खुलासे !!

मोगा 3 मई (मुनीश जिन्दल) जिले के थाना कोट ईसे खां की पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर की अगुवाई में काम करते हुए, एक नाकाबंदी के दौरान एक वरना गाड़ी को रोक कर, जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें से नाजायज हथियार बरामद किए। जिस वक्त पुलिस ने गाड़ी में से ये नाजायज हथियार बरामद किए, उस वक्त गाड़ी में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी से नाजायज हथियारों के इलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए कुल पांच लोगों में से दो लोगों पर पहले से विभिन्न पुलिस थानों में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी एसपी हेडक्वार्टर संदीप सिंह मंड ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना कोट ईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर व SI गुरजीत सिंह भी मौजूद थे। SPH SUNDEEP SINGH MAND BITE Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

CIA स्टाफ को कामयाबी ! लाखों के सामान सहित 4 काबू ! SPD ने लिए अहम खुलासे !!

मोगा 1 मई, (मुनीश जिन्दल) सीआईए स्टाफ मोगा को एक कामयाबी मिली है। जिसके तहत स्टाफ द्वारा कुल चार लोगों को काबू का उनके कब्जे से लाखों रुपए का पाबंदी शुदा सामान बरामद किया गया है। इस संबंधी एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह, डीएसपी सरबजीत सिंह व सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह भी मौजूद थे। क्या बताया एसपीडी सिंगला ने, आइए आप भी सुन लें।  SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लाखों की हैरोइन, नशीली गोलियां, चूरा पोस्त, ड्रग मनी व मोटरसाइकिल सहित 9 काबू !!

मोगा 29 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’  मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए, जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 9 लोगों को काबू कर उनके पास से लाखों रुपए की हैरोइन, नशीली गोलियां, ड्रग मनी, मोटरसाइकिल व चूरा पोस्त बरामद किया है।  थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसबरिन्दर ने बताया कि उनके थाने के SI इकबाल सिंह, जब अपने साथी पुलिस कर्मचारियों सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक मुखबिर ने सूचना दी की शखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा वासी बाघापुराना, हरिंदरपाल सिंह उर्फ आदि वासी दिलीप बस्ती बाघापुराना, प्रितपाल सिंह उर्फ विक्की वासी बाघापुराना व सुखराज उर्फ सुखा वासी बाघापुराना, हैरोइन व नशीली गोलियां बचने के आदी हैं। व आज भी वे कालेके गांव में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। अगर समय रहते वहां रेड की जाए, तो इन्हें सामान सहित काबू किया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने वहां रेड की तो इन चारों के कब्जे से 8 ग्राम हैरोइन व सफेद रंग की 100 नशीली गोलियां बरामद हुई।  सिटी साउथ व सदर की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सरदार सिंह ने गश्त के दौरान, शक्की पुरुषों की तलाशी में मनप्रीत सिंह उर्फ रौबन वासी गांव दातेवाला, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 ग्राम हैरोइन बरामद की है।  थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरुसेवक सिंह ने बताया कि उनके थाने के एएसआई गुरदेव सिंह ने गश्त के दौरान, शक्की पुरुषों की तलाशी के तहत परमिन्दर सिंह वासी डगरू को गिरफ्तार कर उसके पास से फीके संतरी रंग की 103 खुली नशीली गोलियां व ₹ 1200 ड्रग मनी बरामद की है।  निहाल सिंह वाला व चिड़िक की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पैक्टर पूरन सिंह ने बताया कि उनके थाने के SI केवल सिंह ने गश्त के दौरान शक्की पुरुषों की तलाशी में युवराज सिंह उर्फ करण वासी पत्तो हीरा सिंह व गोपाल दास वासी निहाल सिंह वाला को काबू कर उनके पास से फीके संतरी रंग की 45 नशीली गोलियां, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल व 7400 रु ड्रग मनी बरामद की है।  इसके अलावा थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती पुलिस चौकी चिड़िक में तैनात सहायक थानेदार सिरताज सिंह ने गश्त के दौरान शक्की पुरुषों की तलाशी में गुरचरण सिंह उर्फ काका वासी जिला मोगा को काबू कर उसके पास से 2 किलो भुक्की, चूरा पोस्त बरामद की है।  जिक्रयोग्य है कि उपरोक्त पांचो मामलों में पुलिस द्वारा काबू किए गए सभी लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक तलाशने की कोशिश की जा रही है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लाखों की हैरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 काबू ! जानो, क्या हुई पुलिस कार्यवाई ??

मोगा 28 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ चलाई मुहिम के तहत जिले के तीन थानों की पुलिस ने कुल तीन लोगों को काबू कर उनसे लाखों रुपए की हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं।  थाना बाघा पुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसबरिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार छिन्दर पाल कौर ने गश्त के दौरान एक मुखबिर खास की सूचना पर सिमरजीत सिंह उर्फ सिमरा वासी गांव राजेयाना को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम हीरोइन बरामद की है।  फतेहगढ़ पंजतूर व समालसर की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी इंस्पैक्टर इकबाल हुसैन ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने गश्त के दौरान, शक के आधार पर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी गांव फतेहगढ़ पंजतूर को काबू कर उसके पास से 8 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने गश्त के दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ अजय वासी गांव रोडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हैरोइन व 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  जिक्रयोग्य है कि उक्त तीनों ही मामलों में, पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

केबल कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी !!

मोगा 26 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मोगा की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार दोपहर, 58 वर्षीय, एक केबल कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस समय मृतक जगजीत सिंह ने खुद को गोली मारी, उस समय वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी, हरप्रीत कौर, अपने रिश्तेदारों के साथ अमृतसर स्तिथ, श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गई हुई थी। जबकि मृतक जगजीत के दोनों पुत्र दीपिंदर सिंह व वंशदीप सिंह, कनाडा में हैं। मृतक के एक भतीजे करणवीर सिंह ने बताया कि जब शाम 4 बजे, मृतक के ससुर गुरदेव सिंह किसी काम के लिए घर पहुंचे, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला व दरवाजा अंदर से बंद था। जब बार बार कोशिश करने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया और ना ही मृतक जगजीत सिंह ने अपना फोन उठाया, तो गुरदेव सिंह घर की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए, तो उन्होंने देखा कि उनका जमाई, जगजीत सिंह घर के ऊपर वाले कमरे में मृतक पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना समाज सेवा सोसाइटी की टीम को दी। जिन्होंने तुरंत आकर, मृतक की लाश को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची संबंधित थाना सिटी 2 की पुलिस भी अग्रिम जांच में जुट गई है।  अनेक मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह बहुत ही नरम स्वभाव का मिलनसार व्यक्ति था। अब मृतक जगजीत का, ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा है, इसका खुलासा तो पुलिस जांच में ही हो पाएगा। मीडिया को समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य बलजीत सिंह चन्नी व थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने भी जानकारी दी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चला पीला पंजा, 4 इमारतें धाराशाही ! नशा तस्करों के अतिक्रमण के खिलाफ मोगा पुलिस सख्त !!

मोगा 26 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। यह पीला पंजा चलने के जो दृश्य आपने अपनी स्क्रीन पर देखे हैं, यह है जिला मोगा का गांव दौलेवाला। जहां शनिवार को जिला पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच इस कार्यवाई को अंजाम दिया गया। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग। इस कार्यवाही के दौरान जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह, थाना कोट ईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुललर, इंस्पैक्टर इक़बाल हुसैन सहित अन्य अनेक अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनाती थी। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी एसएसपी अजय गांधी  ने मीडिया कर्मियों को जानकारी दी। SSP AJAY GANDHI Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नशीली व पाबंदी शुदा गोलियों सहित चार काबू ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 23 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’, चलाई मुहिम के तहत जिले के चार पुलिस थानों की पुलिस ने नशीली व पाबंदी शुदा गोलियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  थाना धर्मकोट के सब इंस्पैक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान, शक्की व्यक्तियों की तलाशी में मनप्रीत सिंह उर्फ गोरा, वासी गांव भिंडरकला को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 सफेद रंग की खुली  नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। थाना कोट ईसे खां की सहायक थानेदार बलजीत कौर ने नाकाबंदी के दौरान सुखराज सिंह उर्फ सुखा वासी  बोघेवाला जिला फिरोजपुर को 30 नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया गया है।  निहाल सिंह वाला व मैहना की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार रघविंदर प्रसाद ने बताया कि जब वे जिले के गांव रौंता में पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने हरपाल सिंह उर्फ पाला, वासी गांव रौंता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25, फीके संतरी रंग की खुली नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी प्रकार थाना मैहना की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने बताया कि गश्त के दौरान, शक्की व्यक्तियों की तलाशी के दौरान, उन्होंने बेअंत सिंह, वासी गांव दाता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  जिक्रयोग्य है कि उपरोक्त सभी मामलों में काबू किए गए चारों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!