logo

Crime

एक नाबालिग को, पुलिस ने, उसके बड़े भाई सहित किया काबू ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 31 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिन्दर सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह जब बीती रात जिले के गांव किशनपुरा में गश्त कर रहे थे, तो जब उन्होंने शक के आधार पर जब दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 5 ग्राम हैरोइन व एक कंप्यूटराइजड कण्डा बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा काबू किए गए दोनों युवक सगे भाई हैं व इनमें, एक नाबालिग भी है। व ये दोनों ही जिले के गांव गट्टी जट्टा के रहने वाले हैं। अब इनके खिलाफ थाना धर्मकोट में अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। व अगली कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

जिला पुलिस की और से हथियारों सहित 2 काबू ! SPD ने किया अहम खुलासा !!

थाना बधनी कलां की पुलिस पार्टी, काबू किए गए दोषी के साथ। (फोटो: डैस्क) मोगा 31 जनवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी की योग अगुवाई में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के दिशा निर्देशों के तहत काम करते हुए जहां बधनी कलां पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह व उनकी टीम ने एक व्यक्ति को हथियार सहित काबू किया, वहीं पुलिस स्टेशन निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह व उनकी टीम ने भी एक व्यक्ति को हथियार सहित काबू किया है। इस संबंधी एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से जानकारी साझा की PPS BAL KRISHAN SINGLA (SPD) Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सीनियर अकाली नेता व उसके परिवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज ! गिरफ्तारी बाकी !!

मोगा 30 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पुलिस फाइलों से मिली जानकारी के अनुसार बाघापुराना वासी अक्षय गोयल ने अक्टूबर 2024 में जिला पुलिस प्रमुख को दिए एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया था की दीपक वासी अहाता बदन सिंह व उसके पारिवारिक सदस्य, जिनमें उसकी धर्मपत्नी व उसका बेटा शामिल हैं, ने मिलकर उसे ‘छोटू महाराज फ्रेंचाइजी’ दिलवाने का झांसा देकर उससे 24 लाख से अधिक की ठगी मारी है। जिस पर एसपीडी की जांच व डीए लीगल की राय के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दीपक, उसकी पत्नी व उसके बेटे के खिलाफ अधीन धारा 420, 120 (बी) के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  इधर जब इस संबंधी दीपक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 27 वर्षों से शिरोमणी अकाली दल पार्टी से जुड़े हुए हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पिछले समय में, इलाके के कुछ मोहतवार लोग, उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया था। जिसके चलते, एक राजनीतिक रंजिश के तहत उनपर ये मामला दर्ज किया गया है। बकौल दीपक, जहां पुराने समय में वे शिरोमणी अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान रहे हैं, वही वे पार्टी के सीनियर उप प्रधान भी रहे हैं। उन्होंने शीघ्र ही इस संबंधी एक पत्रकार वार्ता कर इस मामले की सच्चाई से पर्दा उठाने की भी बात कही।  भले ही बाघापुराना पुलिस द्वारा SPD की जांच आदेश के बाद धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। लेकिन  फिलहाल, पुलिस द्वारा ठहराए गए कथित दोषी दीपक द्वारा इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताने के बाद, जरूर इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब आने वाले वक्त में, ऊँठ किस करवट बैठेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मिड-डे-मील में खामियां ! स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी ! आंगनबाड़ी सैंटरों का सामान, मिला वर्करों के घरों से !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के अनेक सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी सैंटरों में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने जिला मोगा का अचानक द्वारा कर नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही अलग-अलग स्कीमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरे दौरान, सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल, फतेहगढ़ कोरोटाना, सरकारी प्राइमरी व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मकोट, सरकारी प्राइमरी स्कूल, अगवाड़ कालू-के व इसके साथ ही आंगनवाड़ी सैंटर, फतेहगढ़ कोरोटाना, धर्मकोट, अगवाड़ कालू-के का दौरा भी किया गया।  इसके बाद आंगनबाड़ी सैंटरो की चेकिंग की गई। सैंटरों में लाभ पात्रीयों संबंधी व उन्हें दिए जाने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग दौरान फतेहगढ़ कोरोटाना के सैंटर का प्रबंध ठीक पाया गया। लेकिन आंगनबाड़ी सैंटर, धर्मकोट में चल रहे चार सैंटरों में से एक सैंटर की वर्कर छुट्टी पर थी। जबकि बाकी के सैंटरों के कर्मी, अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर थे। व लाभपात्रीयों को दिए जाने वाला सामान भी, उन्होंने अपने घर में ही स्टोर किया हुआ था। आंगनबाड़ी सैंटर अगवाड़ कालू-के के निरीक्षण दौरान भी यह पाया गया कि स्टाफ की ओर से लाभपात्रीयों को दिए जाने वाला सामान, अपने घर में ही स्टोर किया हुआ था। जिसके संबंध में जिला प्रोग्राम अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बनती कार्रवाई करने की हिदायत की गई है।  इस मौके पर पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य धालीवाल की और से उक्त सरकारी स्कूलों में चल रही मिड डे मील स्कीम की चेकिंग की गई। इस दौरान मिड डे मील व अनाज भंडार घर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान, इन स्कूलों में मिड डे मील का प्रबंध ठीक पाया गया। लेकिन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मकोट में हलवा (प्रशादा) नहीं बनाया गया था। जबकि अगवाड़ कालू-के के स्कूल में हलवा (प्रशादा) डालडा घी से बनाया गया था। जो कि सरकारी हिदायतों की उलंघना है। जिसके चलते जिला शिक्षा अफसर को संबंधित स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए, बनती कार्रवाई करने की हिदायत की गई है। इसके साथ ही, भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो, इस संबंधी भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरे के दौरान पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल की ओर से लाभपात्रीयों को कमीशन का हेल्पलाइन नंबर 9876764545 व ईमेल punjabfoodcommission@gmail.com भी सांझा किया गया। व साथ ही बताया गया कि वे लोग नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही स्कीमों संबंधी अपनी शिकायत जिले के एडीसी (विकास) के पास भी दर्ज करवा सकते हैं। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सगे बहन भाई, गंदा काम करते आए पुलिस गिरफ्त में !! जानो पूरा मामला !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के थानेदार चरणजीत सिंह ने बीती रात जिले के गांव कड़ियाल में गश्त के दौरान, शक के आधार पर जब एक लड़का व एक लड़की को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान अंग्रेज सिंह व नेहा कौर, वासी गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा के रूप में हुई है। व ये दोनों सगे बहन भाई हैं। इनकी उम्र महज 21 व 24 वर्ष है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि अब दोनों को माननीय अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जाएगा। ताकि इनके अगले व पिछले, लिंक्स का पता लग सके। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਣੇ 2 ਚੜ੍ਹੇ ਅੜਿਕੇ ! ਜਾਣੋ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) ASI JASWANT SRAN पुलिस थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार जसवंत सिंह सरां को गश्त के दौरान, एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि नारायण सिंह उर्फ सेवक व जसप्रीत सिंह उर्फ काली, वासी गांव मीनीयां, मोटरसाइकिल चोरी करके, आगे बचने की फिराक में है। जिस पर दोषियों को काबू करके उनके पास से चोरी से दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। ASI जसवंत सिंह ने बताया कि यह बरामदगी जिले के गांव लोपो से हुई है। व फिलहाल दोनों ही दोषियों के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ASI सरां ने कहा कि अब दोनों ही दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर इनका पुलिस रीमान्ड लिया जाएगा। ताकि और कितने वाहन इनके द्वारा चोरी किए गए हैं, व चोरी के मोटरसाईकल आगे किन्हे बेचे गए हैं। इसकी जांच हो सके। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शहर में कुछ वाहन व जायदाद जब्त ! कीमत 52 लाख 46 हजार !! जानो मामला ………….

मोगा 27 जनवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए NDPS एक्ट के DSP सरबजीत सिंह ने आरजी थाना चिड़िक के प्रभारी SI गुरपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को साथ लेकर शहर के अंदर, कोटकपूरा रोड पर एक हौंडा एक्टिवा, एक महिंद्रा बलैरो, एक रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, शहर के अंदर रिहायशी प्लाट, जिनकी कि पैमाइश 21 मरले है, को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पुलिस ने इस सारे सामन की कीमत 52 लाख 46 हजार रु आंकी है। आखिर क्या है, सारा मामला ?? इसके लिए आपको ले चलते हैं, DSP NDPS एक्ट सरबजीत सिंह के पास : PPS SARBJIT SINGH, DSP NDPS ACT Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुलिस ने एक ‘ऑडी’ व एक महिंद्रा गाडी की जब्त ! परिवार को अपील के लिए दिए 45 दिन !!

मोगा 27 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए जिले के कस्बा बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ‘ऑडी’ गाड़ी, जिसकी कि कीमत 10 लाख रुपए व एक महिंद्रा गाड़ी, जिसकी कि कीमत 10 लाख से अधिक है, दोनों को जब्त करने संबंधी कस्बा बाघापुराना के गांव सुखानंद के एक घर में नोटिस चिपकाए हैं। इस मौके पर उनके साथ थाना समालसर के प्रभारी SI जनक राज, SI सतविंदर सिंह, ASI कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। बाघापुराना पुलिस द्वारा 68एफ के तहत की गई इस कार्रवाई के अधीन संबंधित परिवार को अपील के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। अगर इस बीच संबंधित अधिकारी, उक्त परिवार की अपील को मंजूर नहीं करते हैं, तो ये गाड़ियां सरकार के पास चली जाएंगी।  क्या है सारा मामला ? जानते हैं कस्बा बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू से : PPS DALBIR SINGH SIDHU, DSP, SD BAGHAPURANA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

हैरोइन सहित 3 काबू ! एक मोटरसाइकिल भी बरामद ! जानो कैसे हुए गिरफ्तार !!

मोगा 26 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार चरणजीत कौर जब गश्त के दौरान, शक्की पुरुषों की तलाशी ले रही थी, तो एक मोटरसाइकिल को रोक कर, जब उस पर सवार 3 युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि काबू किए गए लोगों की पहचान जगराज सिंह उर्फ़ जग्गा, आकाशदीप सिंह व लवजीत, तीनों वासी जीरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अब तीनों दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर, इनका पुलिस रिमाण्ड हासिल कर इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रु की जायदाद सील !!

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब डिवीजन धर्मकोट की पुलिस ने 68F के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रुपए की जायदाद सील की है। जायदाद सील करने के मौके पर DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, थाना कोट ईसे खां की प्रभारी SI सुनीता रानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद थी।  क्या है सारा मामला ? कौन हैं ये लोग, जिनकी जायदाद पुलिस ने सील की है ? पुलिस की आगे, ऐसे लोगों को क्या चेतावनी है ? इस संबंधी डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात की।  PPS RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!