logo

Crime

देखें लाइव ! कैसे युवक ने, मनी एक्सचेंज से उड़ाए ढाई लाख रु !!

13 फरवरी (मुनीश जिन्दल) चोरों को अब ना तो पुलिस का खौफ है। व ना ही सीसीटीवी कैमरों का डर। ताजा मामला मोगा शहर के गिल रोड से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक नकाबपोश युवक द्वारा, एक मनी एक्सचेंज की दुकान से ढाई लाख रुपए के करीब चोरी किए गए हैं। आइए, पहले आप जरा इस लाइव सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें।  थाना सिटी 2 के SI सतनाम सिंह ने ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम को मामले संबंधी जानकारी दी।  SI SATNAM SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चोरी के तीन मोटरसाइकिल व दो मोबाइल सहित चार काबू !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में कुल चार लोगों को काबू कर, उनसे चोरी के तीन मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले संबंधी डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। DSP RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ट्रांसपोर्ट की चलती गाड़ी के रस्से काटकर, सामान चुराने वाला गिरोह काबू !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी, अजय गांधी के दिशा निर्देश में, जिले में रात को लगाए जाने वाले नाकों को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। जिसके चलते जिले के कस्बा बाघापुराना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बाघापुराना पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर, माल (ट्रांसपोर्ट) वाली अकेली गाड़ियों को निशाना बनाते थे। जिसके तहत इस गिरोह के कुछ लोग, चलते वाहन के पीछे चढ़कर, उसके रस्से काट, माल को चलती गाड़ी (वाहन) से नीचे फेंकते थे। फिर उनके अन्य साथी, उस माल को ठिकाने लगा देते थे। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन लोगों पर पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या है सारा मामला ?? इस संबंधी थाना बाघापुराना के प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने जानकारी दी। INSPECTOR JASVARINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में दिनदहाड़े फायरिंग ! इलाके में दहशत ! जानें पूरा मामला !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा में फायरिंग के मामले, रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला, जिला मोगा के गांव डाला से सामने आया है। जहां बुधवार सुबह लगभग 12:00 बजे, मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने 32 बोर पिस्टल से एक घर पर, एक के बाद एक, कुल चार राउंड फायरिंग की। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह बराड़, पुलिस स्टेशन मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर के इलावा बड़ी संख्या में उच्च अधिकारी व पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच, बारीकी से मामले की जांच में जुट गए। इस संबंधी डीएसपी रमनदीप सिंह मीडिया के रूबरू भी हुए। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

हिस्ट्री शीटर क्रिमिनल को पुलिस ने इस 9वें मामले में किया गिरफ्तार ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 11 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक ऐसे युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिसके ऊपर पहले से राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं। अब पुलिस द्वारा इस युवक को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। आखिर कौन है यह युवक ? कहां कहां इस पर हैं मामले दर्ज ? पुलिस द्वारा किस नए मामले में इसे काबू किया गया है। हमारी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम ने इस संबंधी थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह से बात की।  SHO NIHAL SINGH WALA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

उतारी बालीयां, कोका, उतारा मौत के घाट ! इलाके में दहशत !!

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव दौधर शर्की में उस समय दहशत फैल गई, जब एक घर से शक्की हालातो में एक महिला की लाश मिली। संबंधित पुलिस स्टेशन बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR GURMAIL SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पहले के बाद दूसरा काबू ! लाखों का सामान बरामद ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल) सीआईए स्टाफ मैहना के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबीर की सूचना पर पहले एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से लाखों रु कीमत का आपत्तिजनक सामान बरामद किया। लेकिन उसके बाद पुलिस ने, इसी संधर्ब में एक और व्यक्ति को भी काबू किया। कौन हैं ये लोग ? कैसे पुलिस द्वारा इन्हें काबू किया गया है ? पुलिस द्वारा इन्हें क्यों काबू किया गया है ? इनसे क्या आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है ? आखिर क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

घर से निकला, दवाई लेने ! लेकिन घर पहुंची, खुद की लाश !!

मोगा 9 फरवरी (मुनीश जिन्दल) रविवार दोपहर मोगा के गांव धूरकोट कलां के नजदीक मोटरसाइकल व एक कार की टक्कर में, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित जानकारी के मुताबिक, मृतक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दवा लेने के लिए निकला था। लेकिन किसे मालूम था, कि दवा की जगह, उसकी खुद की लाश ही घर पहुंचेगी। आइए पहले आप मौके की इस वीडियो पर, एक नजर डाल लें। इस मामले में संबन्धित थाना मैहना की पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है ? इस संबंधी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने थाना मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर से बात की। INSPECTOR GURVINDER BHULLAR, SHO, MEHNA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दो सगे भाई मिलकर करते थे ये घिनौनी करतूत ! फिर जानो अंजाम !!

मोगा 9 फरवरी (मुनीश जिन्दल) SI GURSEWAK SINGH थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि बीते दिन, जब उनके पुलिस स्टेशन के हवलदार वरिंदर सिंह, पुलिस पार्टी सहित जब इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि जतिन्दर सिंह व राजन सिंह, जो कि सगे भाई हैं व जिले के ही गांव खोसा पांडो के वासी हैं। ये दोनों मोटरसाइकिल चोरी करने के आदि हैं। व आज भी यह लोग एक चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव खोसा पांडो से वाया रत्तियां, गांव घलकलां की ओर आ रहे हैं। अगर समय रहते वहां रेड की जाए , तो इन्हें काबू किया जा सकता है। थाना प्रभारी ने कहा कि, क्योंकि सूचना भरोसेमंद सूत्र की ओर से दी गई थी। इसलिए पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जितेंद्र सिंह व राजन सिंह दोनों सगे भाइयों को समय रहते गिरफ्तार कर, उनके पास से एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि अब दोनों भाइयों को माननीय अदालत में पेश कर, इनका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि इन लोगों ने और कितने मोटरसाइकिल चोरी किए हैं व आगे किसे बेचें हैं। इस बात का पता लगाया जा सके। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

जमीनी विवाद के चलते, चली गोलियां ! आरोप, प्रति आरोप जारी ! ये हुई पुलिस कार्यवाही !!

मोगा 7 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जमीनी विवाद के चलते, गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मामला थाना मैहना का है। जिसके चलते, सबसे पहले आप जरा दोनों पक्षों की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। इस मामले के दोनों ही पक्षों द्वारा आरोप, प्रति आरोप का दौर जारी है। अब आप सुनें, कि इस मामले के एक पक्ष क्या कहना है। AMIT SEHGAL आइए अब आप, जरा दूसरे पक्ष, निर्मल सिंह व अवतार सिंह, जिनके ऊपर कि अमित सहगल द्वारा आरोप लगाए गए हैन, को भी सुनलें। कि उनके क्या आरोप हैं। NIRMAL SINGH AVTAR SINGH फिलहाल, इस संबन्धी, थाना मैहना की पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। इसके लिए आपको ले चलते हैं, थाना मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर के पास। INSPECTOR GURVINDER BHULLAR, SHO MEHNA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!