logo

mogatodaynews

administrator

वोटों की गिनती से पूर्व, SPH संदीप सिंह मन्ड के अहम खुलासे व आपके लिए ख़ास संदेश

मोगा 27 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम मोगा व नगर पंचायत बधनी कलां के लिए 26 मई को हुए मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियों, वोटरों सहित सभी प्रत्याशियों की निगाहें 29 तरीक को घोषित होने वाले परिणामों की और है। लेकिन उससे पूर्व “मोगा टुडे न्यूज़” से ख़ास बातचीत में SPH संदीप सिंह मन्ड ने वोटों की गिनती संबंधी जहां अहम खुलासे किए, वहीं उन्होंने आम जनता सहित विभिन्न पार्टी प्रत्याशियों के लिए ख़ास संदेश भी दिया।  SUNDEEP SINGH MAND, PCS (SPH MOGA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

“आप” ने अपने प्रत्याशियों की हार देख कथित तौर पर की “अघोषित बूथ कैप्चरिंग” : डॉ. हरजोत कमल

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल)  डॉ. हरजोत कमल ने नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की संभावित हार को देखते हुए मतदान के अंतिम एक घंटे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कीं। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जा रहे हैं, तो पूरी मतदान प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होनी चाहिए। लेकिन चुनाव के दौरान हाईकोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पोलिंग बूथों पर कैमरों की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी और इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों पर भी विचार करेगी। उन्होंने संकेत दिए कि भाजपा इस पूरे मामले में जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकती है। डॉ. हरजोत कमल ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को पोलिंग बूथों से बाहर निकाल दिया गया, जबकि सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी और महिला प्रत्याशियों के पति कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से बूथों के अंदर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के अंतिम डेढ़ घंटे में जो कुछ हुआ, उसे पूरा शहर समझ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी ने वास्तव में मोगा में विकास कार्य किए होते, तो उन्हें इस प्रकार की हरकतें करने की जरूरत नहीं पड़ती। मोगा की जनता बदलाव चाहती है और लोगों ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए मतदान किया था। लेकिन जब सत्ताधारी दल ने अपने प्रत्याशियों की हार होती देखी, तो कथित तौर पर “अघोषित बूथ कैप्चरिंग” की गई और विपक्षी दलों के एजेंटों को बाहर निकालकर अपने पक्ष में वोट डलवाए गए। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और आने वाले दिनों में कानूनी तथा राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।  साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन और मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। डॉ. हरजोत कमल ने यह भी कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल अब कुछ ही महीनों का मेहमान है और आने वाले समय में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जिस स्तर पर भी गड़बड़ी हुई है, भाजपा उसे पूरी गंभीरता से उठाएगी और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 38, चिल चिलाती धूप में, बिना पानी, बिना व्हील चेयर वोट डालने को मजबूर रहे वोटर

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शहर के वार्ड नंबर 38 में प्रशासन के अधूरे प्रबंधों के चलते मतदाता चिलचिलाती धूप में बिना किसी ओट के, बिना पानी, बिना व्हील चेयर के वोट डालने को मजबूर दिखाई दिए। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने कुछ मतदाताओं से बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 41, अनेक मौकों पर उलझते रहे ‘आप’, कोंग्रस व भाजपा कार्यकर्ता, DSP ने करवाया शांत

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 41 के लिए डीएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। लेकिन अनेकों बार यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के समर्थक तीखी नोक झोंक में पड़ते दिखाई दिए। जिसकी एक वीडियो पर आप भी एक नजर डाल लें।  जिसके बाद DSP H मनमोहन शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे, और उन्होंने किसी तरह विभिन पार्टियों के समर्थकों को समझा बुझाकर शांत करवाया।  आपको बता दें कि वार्ड नंबर 41 के अधिकतर मतदाता पढ़े लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों/ समर्थकों का आपस में इस प्रकार उलझना, कहीं न कहीं वोटरों के दिलों में राजनीति के लिए अच्छी छाप नहीं छोड़ी है।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

हंगामा ! बूथ नंबर 106 में महिला की वोट डाल गया कोई और, फिर देखें क्या हुआ 

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  वार्ड नंबर 41 के लिए डी.एम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मोगा को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है और इस पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर 106 में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला की वोट कोई और व्यक्ति डाल गया। जिसके बाद उक्त महिला के पति ने वहां बैठे पोलिंग स्टाफ को खरी खोटी सुनाई।  देखते ही देखते तीनों प्रमुख पार्टियों, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी और उनके समर्थक वहां एकत्रित हो गए। कोई, उक्त महिला की वोट दोबारा डलवाने के हक में था तो कोई उसे रद्द करने की मांग कर रहा था। इस हंगामे के बाद उक्त महिला के वोट का क्या हुआ ? इस संबंधी बूथ के रिटर्निंग अधिकारी ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

MC चुनावों को लेकर वोटरों में भारी उत्साह ! जानें किस आधार पर लोगों ने किया अपने वोट का इस्तेमाल

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  MC चुनावों को लेकर वोटरों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके चलते महिलाओं, बुजुर्गों व नए वोटरों ने अपने मतदान के अधिकार के हक का इस्तेमाल करने के लिए लाइनों में लगकर अपनी बारी का इन्तजार किया।  वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही लगवाती एक महिला।  इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अपने मतदान का प्रयोग करने आए अनेक लोगों सहित विभिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड नं 10, ‘आप’ प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह घाती से सीधी बात, जानें घाती का रिपोर्ट कार्ड

मोगा 24 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  वार्ड नं 10 में आम आदमी पार्टी की और से विक्रमजीत सिंह घाती को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है, गत दिवस “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने उनसे सीधी बात की। क्या दावे थे, क्या वायदे हैं विक्रमजीत सिंह घाती के ? आईए आप भी सुन लें।   Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 41, कोंग्रस प्रत्याशी कुणाल शर्मा ने निकाली रैली, समर्थकों में भारी जोश

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  कांग्रेस पार्टी की हाईकमान व पार्टी की हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने इस बार वार्ड नंबर 41 से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता कुणाल शर्मा को टिकट देकर दाव खेला है और शनिवार को जब हमारी टीम वार्ड नंबर 41 में भ्रमण कर रही थी तो समाजसेवी कुणाल शर्मा अपने समर्थकों के एक बड़े समूह के साथ एक दो पहिया वाहन रैली निकालते नजर आए। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल शर्मा के साथ साथ उनके समर्थकों से बातचीत की। क्या कहना था कुणाल शर्मा व उनके समर्थकों का ? वह तो हम आपको दिखा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा एक नजर उनके समर्थकों के जोश पर डाल लें।  आईए अब आपको सुनाते हैं कि इस मौके पर कुणाल शर्मा व उनके समर्थकों ने क्या कहा।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DN मॉडल स्कूल ने होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित : प्रिंसिपल सोनिया 

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल)  शहर की प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए शानदार और ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।  मीडिया को जानकारी देते हुए स्कूल की जीव विज्ञान की अध्यापिका अमनदीप बेदी, PHE की अध्यापिका रेनू बाला और हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने वाले सभी 181 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। शैक्षणिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए महक और कशिश ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मुदित सूद ने 98 प्रतिशतअंकों के साथ दूसरा और सिफत कौर बराड़ ने 97.4 प्रतिशतअंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुल 57 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जिनमें से 17 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। पंजाबी विषय में 5, आईटी में 9, ब्यूटी एंड वेलनेस में 3, अंग्रेजी में 2 और सामाजिक विज्ञान में 1 छात्र ने पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा विभिन्न विषयों, जैसे पंजाबी में 87, आईटी में 58, हिंदी में 51, अंग्रेजी में 44, सामाजिक विज्ञान में 38, ब्यूटी एंड वेलनेस में 23, गणित में 22, विज्ञान में 17, फूड प्रोडक्शन में 9 तथा बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक बटोरे।  इसी क्रम में कक्षा 12वीं के घोषित परिणामों में भी विद्यालय के कुल 234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कॉमर्स स्ट्रीम से 137 तथा साइंस स्ट्रीम से 97 विद्यार्थी शामिल थे। कॉमर्स स्ट्रीम में आर्यन अरोड़ा ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कनव जिंदल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तनवी मित्तल ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि साइंस स्ट्रीम में लवीना ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया, जबकि रेहान गर्ग 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अमानत कौर 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं के कुल 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 54 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार बेहतरीन प्रदर्शन के अंतर्गत अंग्रेजी, अकाउंटेंसी (3 छात्र), संगीत (3 छात्र), पंजाबी (4 छात्र) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (6 छात्र) में विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही बिजनेस स्टडी, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी में सर्वोच्च 99 अंक, गणित व पेंटिंग में 98 अंक और होम साइंस व फिजिक्स में 97 अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 75, बिज़नेस स्टडीज में 34, संगीत में 23, AI में 21, पंजाबी में 19, अकाउंटेंसी में 18, इकोनॉमिक्स में 18, शारीरिक शिक्षा में 18 और फाइन आर्ट्स में 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। स्कूल के सभी होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों का स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी की अगुवाई में विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिसमें सभी छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तालियों की गूँज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान को और अधिक बढ़ा दिया। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व और गौरवमयी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी शर्मा, योगेश ठाकुर, अविनाश गुप्ता, कपिल सूद, तथा डॉक्टर राकेश गांधी ने सभी होनहार छात्रों को हार्दिक बधाई दी। समागम में मुख्य अतिथि रमनीक सूद ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों की प्रतिभा एवं अध्यापकों की मेहनत को बधाई दी। इसके इलावा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति अंकुर प्रताप, साहिल गोयल, दीप बंसल, साहिल सिंगल, नवनीत गुप्ता, सिमरन तूर,चंदन गोयल, ईशान सिंगला भी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद  रहे।  तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन, माता पिता के विश्वास और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र यह सम्मान पाकर जहां गदगद एवं उत्साहित नजर आए वही छात्रों ने कविता के माध्यम से स्कूल की गलियों, स्कूल के अध्यापकों, स्कूल की कक्षा एवं स्कूल के सहपाठियों सहित बिताए पलों को साझा किया।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 35, सुनो कोंग्रस प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह पत्तो के दावे और वायदे 

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव अखाड़ा पूरी तरह सर गरम है, जिसके चलते जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी तो अपना एड़ी चोटी का जोर लगा ही रहे हैं वही प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार को जिताने में अपना दिन रात एक कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गत दिवस मारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को शहर के वार्ड नं 35 में देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस पार्टी की और इस बार समाजसेवी विक्रमजीत सिंह पत्तो पर दांव खेला गया है।  आपको बता दें कि विक्रमजीत सिंह पत्तो एक लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। पत्तो, जहां यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के यूथ विंग के प्रधान हैं, वही उनके कार्यों को देखते हुए पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन ने अपनी कोर कमेटी में विक्रमजीत सिंह पत्तो को जिले का सदस्य मनोनीत किया हुआ है। जिसमें विक्रमजीत सिंह पत्तो, बखूबी अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विक्रमजीत सिंह पत्तो व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या दावे हैं विक्रमजीत सिंह पत्तो के ? और अगर भगवान उन्हें मौका देता है तो वार्ड को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, आईए आप खुद ही सुन लें :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!