logo

mogatodaynews

administrator

साबका पार्षद पायल गर्ग ने अपने पति गौरव के लिए मांगे वोट 

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों के लिए विभिन पार्टी प्रत्याशियों सहित उनके परिजनों व उनके समर्थकों ने अपनी कमर कसी हुई है, जिसके चलते वे लोग अपने प्रत्याशी के हक में वोट मांग रहे हैं। गत दिवस कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला शहर के वार्ड नं 41 में, जहां साबका पार्षद पायल गर्ग अपने समर्थकों सहित अपने पति गौरव गर्ग के हक में वोट मांगते दिखाई दिए। कैसा नजारा था उस वक्त, आईए पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गौरव गर्ग सहित उनके समर्थकों से बात की, क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुन लें :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 12, समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा हैं ‘आप’ प्रत्याशी, लोगों में ख़ासा उत्साह

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आईए आप पहले जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। यह जन समूह, जो आपने अभी अपनी स्क्रीन पर देखा है, यह किसी रैली का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह नजारा है शहर के वार्ड नंबर 12 का,जहां से आगामी नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की और से साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा की छोटी भाभी व नीला ग्रुप सोसाइटी के संस्थापक व समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा को प्रत्याशी बनाया गया है। गत दिवस जब वंदना धमीजा अपने परिवार सहित वार्ड में वोट मांगने के लिए निकली तो, तो एकाएक उनकी एकत्रता ने एक जन समूह का रूप ले लिए। जिन्होंने वंदना धमीजा के लिए वोट मांगे।  इस मौके पर हमारी मोगा टुडे न्यूज़ की टीम को जहां पार्टी प्रत्याशी वंदना धमीजा से बात करने का मौका मिला, वहीं हमने नगर निगम के साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा सहित अन्य वार्ड वासियों से भी बात की। क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुनें :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

अध्यापक जत्थेबंदियों ने किया DC कार्यालय का घेराव, जानें वजह 

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल)  आईए, पहले आप एक नजर जरा इस वीडियो पर डाल लें :  ये दुखद नजारा है DC कार्यालय मोगा का जहां विभिन्न अध्यापक जत्थेबंदियों की और से अपनी मांगों को लेकर व् स्थानीय प्रशासन के अड़ियल रवैये के खिलाफ DC कार्यालय का घेराव किया गया है, जिसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने जिला सचिवालय के भीतर DC व पंजाब सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।  मीडिया के रूबरू अध्यापक नेताओं ने अपने प्रदर्शन संबंधी जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रशासन ने उनकी मांगों की और ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में उनका ये संघर्ष उग्र रूप धारण कर सकता है।  BALJINDER DHALIWAL DIGVIJAY PAL SHARMA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

देखें CCTV, सरकारी नशा मुक्ति केंद्र के सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर व मेन गेट का ताला तोड़ भागे 30 मरीज 

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल)  पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को उस समय करारा झटका लगा जब जिला मोगा के इकलौते सरकारी नशा मुक्ति केंद्र जनेर के सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला कर व नशा मुक्ति केंद्र के मेन गेट का ताला ईंट से तोड़कर 30 मरीज, जो कि अपना नशा छोड़ने के लिए इस नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल हुए थे, वहां से फरार हो गए। इसके बाद हलांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके में अलर्ट जारी कर मरीजों की तलाश की जा रही है, लेकिन इसी बीच इन मरीजों के भागने की यह घटना नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आपको दिखाएँगे कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई। लेकिन उससे पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें।  आइए अब आप नशा मुक्ति केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड को भी सुन लें कि उसने घटना संबंधी क्या जानकारी दी।  इसके बाद अब आपको दिखाते हैं वो CCTV फुटेज, जिसमें आप साफ़ देख सकते हैं कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई।   Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड नं 36, समाज मैं फैला नशा और शहर में लगे कूड़े के ढेर बना मुद्दा

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य) आइये पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  ये नजारा है शहर के वार्ड नंबर 36 का, जहां भाजपा प्रत्याशी अंचल डंडियाल अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अंचल डंडियाल सहित उनके समर्थकों से ख़ास बातचीत की। आइए आप भी सुनें, कि कहना था उनका।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 19, कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात, सुनें आरोप व दावे

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनावों का माहौल गर्म है। इस माहौल में “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने वार्ड नंबर 19 से कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात की। हरफूल सहगल के क्या आरोप थे व क्या उन्होंने दावे किए, आइए आप भी सुन लें :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 39, ‘आप’ समर्थकों ने पूर्व पार्षद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  दोस्तों ये नजारा था, शहर के वार्ड नंबर 39 के जवाहर नगर क्षेत्र का, जहाँ से अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी की और से संजय शर्मा इस बार चुनाव मैदान में हैं। गत दिवस जब शहर का चुनावी माहौल देखने को “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम शहर के भ्रमण पर थी, तो हमारी टीम को एक शाम वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा के साथ बिताने का मौका मिला। संजय शर्मा जवाहर नगर में अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे थे। उस वक्त  “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने संजय शर्मा व उनके साथ आए उनके समर्थकों के साथ खास बातचीत की। क्या कहना था संजय शर्मा का ? आइए आप भी सुनें : Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 20, कोंग्रस प्रत्याशी अनीता शर्मा ने अपने समर्थकों सहित मांगे वोट 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्या)  शहर के वार्ड नंबर 20 से जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बार अपना विश्वास अनीता शर्मा पर जताया है। गत दिवस जब अनीता शर्मा अपने समर्थकों सहित अहाता बदन सिंह में वोट मांग रहे थे, उस वक्त “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अनीता शर्मा सहित उनके समर्थकों से खास बात की। पेश हैं, उस बातचीत के मुख्य अंश :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड नं 42, जानिए, आखिर क्या है ‘आप’ प्रत्याशी पूनम जिन्दल का वोट मांगने का आधार 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्या)  “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम जिन्दल व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या कहना था पूनम जिन्दल व उनके समर्थकों का, आइए आप खुद ही सुन लें : Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल पहुंचे मोगा, संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का किया उद्घाटन 

मोगा, 16 मई (मुनीश जिन्दल) मोगा के ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा नीलम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सरताज सिंह चहल, जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों तथा बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू और बार एसोसिएशन निहाल सिंह वाला के प्रधान संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ वकीलों एवं बार के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला अदालतों, मोगा में स्थापित यह संवेदनशील गवाह बयान केंद्र संवेदनशील गवाहों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र संवेदनशील गवाहों को आपराधिक मामलों में गवाही देने हेतु सुरक्षित, सहज एवं बाधा मुक्त वातावरण प्रदान करेगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिशन स्वरूप, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुनीश अरोड़ा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिव मोहन गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रावी इंदर कौर संधू, प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, पुष्पा रानी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), ममता कक्कड़, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सिमरन सिंह, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, इतू सोढ़ी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा अन्य न्यायिक अधिकारी इंसान, लवलीन संधू, आशिमा शर्मा, सुखप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, मिस पारिका, सभी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), वकीलगण, मोगा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आदि भी उपस्थित थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!